जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सिम का दुरूपयोग मनी लांड्रिंग में किये जाने का भय दिखाकर वृद्धा सेे लाखों का फ्रॉड, आरोपी को राजस्थान से किया गया गिरफ्तार

जबलपुर यश भारत। अपराध थाना में 22जनवरी 25 को शशि शर्मा उम्र 61 वर्ष निवासी पटेल मोहल्ला यादव कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी बेटी बैंगलोर मे रहकर आई टी मे जाब करती है। पति व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर से असिस्टेंड वर्क्स मैनेजर से नंवबर 2015 से सेवानिवृत्त हैं। हम दोनो का संयुक्त खाता एस बी आई कमला नेहरू नगर मे है। 10जनवरी 25 को सुबह 10/45 बजे एक मोबाईल नम्बर से फोन आया जिसने बताया कि आपका सिम 2 घंटे में बंद हो जायेगा, जिससे पूछा कि क्यों हो जायेगा तो बोला कि आपका सिम का दुरूपयोग मनी लांड्रिंग में किया जा रहा है आपका आधारकार्ड का दुरूपयोग करके नरेश गोयल ने फैक ए टी एम बनाया है जिसमे से एक आपके नाम का ए टी एम भी है। उससे उसके बैंक खाता के बारे में पूछ लिया, फिर बोला कि, कैनरा बैंक नासिक के खाते मे 2.50 करोड रूपये हैं जो 10 प्रतिशत आपके खाते मे ट्रांसफर कर देगा जिससे आप अरेस्ट हो जाओगे। और बोला कि, बैंक के आफिसर से मिलकर ये सब हो रहा है। तत्काल एक आर टी जी एस 2,00,000/- रूपये वैरिफिकेशन के लिये जमा करने के लिये बोला था और आर टी जी एस फार्म भरने के लिये क्या भरना कैसे भरना है सब कुछ बताया था । फिर वह अपने पति चंद्रकेश शर्मा के साथ एस बी आई कमला नेहरू नगर जाकर बताये हुये खाते में दिनांक 10जनवरी को 2,00,000/-रूपये आर टी जी एस कर दिया। पैसे ट्रांसफर होने के पश्चात व्हाट्सएप काल मे लगातार बात करता था और हर दो घंटे मे रिपोर्ट करने के लिये बोलता था और नेशनल सिक्युरिटी लाँ के अनुसार किसी से कुछ नही बताने बोला था। बोला कि आप जो पैसे ट्रांसफर करेगे वैरिफिकेशन के बाद वन-बाई-वन वापस कर दिया जायेगा। पुनः फोन करने पर दिये हुये अलग अलग खातों में दिनांक 14जनवरी को 15,00,000/- 17 जनवरी 25 को 32,65,876/- रूपये, 20 जनवरी 25 को 9,98,523/-आर टी जी एस के माध्मय से ट्रांसफर कर दिया। अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा रिटारमेंट मे मिले पूरे पैसे, म्युचअल फंड आदि के मिले पैसे लगभग 59 लाख 65 हजार रूपये धोखाधडी आर टी जी एस के माध्यम से ट्रांसफर करा लिये हैं रिपोर्ट पर धारा 318 (4) बीएनएस तथा 66 डी आई.टी. एक्ट का अपराध पंजबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये पतासाजी कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध आनंद कलादगी एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध उदयभान बागरी के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी अपराध शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं सायबर सेल की टीम लगायी गयी।

टीम द्वारा पतासाजी कर जयपुर राजस्थान मे दबिश देते हुये आरोपी मुकेश चौधरी पिता हेमराज चौधरी उम्र 24 वर्ष निवासी देवरी कला थाना मरोठ जिला नागोर राजस्थान को अभिरक्षा मे लेते हुये आरोपी से 2 मोबाईल, 1 चैक बुक एवं 1 बैंक एटीएम कार्ड जप्त करतेे हुये विधिवत कार्यवाही करते हुये आरोपी को जबलपुर लाकर प्रकरण में विधिवित गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button