जमीन विवाद में हत्या करने वाले दो भाई समेत तीन गिरफ्तार

जमीन विवाद में हत्या करने वाले दो भाई समेत तीन गिरफ्तार
भोपाल यशभारत। गुनगा इलाके में जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या करने वाले दोनों आरोपी भाई समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें पुलिस आज दोपहर कोर्ट मे पेश कर जेल भेज देगी। थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा ने बताया कि काछी बरखेड़ा निवासी बनवारी सिंह ठाकुर पुत्र स्वं. चैन ङ्क्षसह(46) खेती किसानी करता था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। भाइयों की करीब 14 एकड़ संयुक्त खाते की जमीन थी। जिनका बंटवारा हो गया था। मां छोटे बेटे बनवारी के साथ रहती थी। इसलिए उन्होंने मौत से पहले अपने हिस्से की जमीन सबसे छोटे बेटे बनवारी के नाम कर दी थी। मां के हिस्से की जमीन में से बनवारी के बड़े भाइयों विश्राम सिंह और भुजबल सिंह भी हिस्सा मांग रहे थे। इसी बात को लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार की रात घर से कुछ दूरी पर भुजबल और बनवारी का विवाद हुआ। इस दौरान बड़े भाई भुजबल, विश्राम और भुजबल के बेटे मनीष ने बनवारी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। बाद में परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।







