बुद्ध विहार में कांग्रेस का संविधान सत्याग्रह के बीच सामूहिक भोज

बुद्ध विहार में कांग्रेस का संविधान सत्याग्रह के बीच सामूहिक भोज
भोपाल। ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद के बीच कांग्रेस ने सोमवार से तीन दिन के संविधान सत्याग्रह की शुरुआत की है। आज पंचशील नगर स्थित 52 क्वार्टर लुंबिनी बुद्ध विहार के पास सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। संविधान सत्याग्रह के तहत पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बौद्ध भिक्षुओं और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ समरसता भोज किया। इस दौरान पटवारी ने सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के साथ संविधान सत्याग्रह पर चर्चा की। ज्ञात हो कि ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद चल रहा है। प्रतिमा स्थापित करने के समर्थन मे अन्य राजनेतिक दलों ने आंदोलन और प्रदर्शन भी किया। प्रतिमा स्थापित करने के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन दिन का सत्याग्रह शुरू किया है। इस प्रतिमा का विरोध हाईकोर्ट के वकीलों के द्वारा किया जा रहा है।






