भोपाल

विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से संभावित जल्द नोटिफिकेशन होगा जारी 

विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से संभावित जल्द नोटिफिकेशन होगा जारी

भोपाल। विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक संभावित है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी की जा जाएगी। मानसून सत्र में राज्य सरकार विधेयकों के साथ पहला अनुपूरक बजट भी पेश करेगी, जिसे सदन की मंजूरी मिलना तय है। इसको लेकर तीन दिन पहले मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बीच मुलाकात हो चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तीन दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से उनके बंगले पर मिलने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच मानसून सत्र को लेकर चर्चा हुई थी। इसके बाद सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल से मंजूरी ली गई। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में विधानसभा सचिवालय सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर देगा। इस सत्र में मानसूत्र सत्र में दस बैठकें होने की संभावना है। बीते साल विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से 19 जुलाई तक निर्धारित किया गया था। हालांकि सत्र समय से पहले समाप्त हो गया था। इस सत्र में कुल 14 बैठकें तय की गई थीं। लोकसभा चुनाव के चलते मार्च 2024 में सरकार का बजट नहीं आ सका था। ऐसे में मानसून सत्र के दौरान तीन जुलाई को मोहन सरकार का पूर्ण बजट आया था। इसके पहले फरवरी में सरकार ने लेखानुदान पारित कर चार माह के बजट का इंतजाम किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button