भोपाल

स्कूटी सवार युवक को रौंदते हुए निकला अज्ञात वाहन, मौके पर ही मौत 

स्कूटी सवार युवक को रौंदते हुए निकला अज्ञात वाहन, मौके पर ही मौत
-पुलिस ने सूचना मिलने पर क्षतविक्षिप्त हालत में शव बरामद किया
भोपाल यशभारत। गांधी नगर इलाके में बीती देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने एक स्कूटी सवार युवक को पीछे से टक्कर मारते हुए रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक का क्षतविक्षिप्त शव बरामद किया है। पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी वाहन की तलाश कर रही है।
थाना पुलिस के मुताबिक कैलाश नगर बैरागढ़ निवासी विजय पुत्र रामदास(43) प्राइवेट काम करता था। बीती रात करीब दो बजे वह अपनी स्कूटी से मुबारकपुर चौराहा होते हुए रंगला पंजाब ढाबा पर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मारी और उसे अपनी चपेट में लेते हुए रौंद दिया। इससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटना स्थल से युवक का क्षतविक्षिप्त शव बरामद किया है। इस हादसे में मृतक के चेहरा पूरी तरह खराब हो गया था। इससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रही थी। हालांकि पुलिस ने स्कूटी नगर और उसके पास मिलने मोबाइल व दस्तावेजों से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। आज सुबह पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button