जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अंग्रेजों के घर में घुसकर खूब ठोके रन, अब पुजारा टीम इंडिया में वापसी का कर रहे इंतजार

मुंबई, यशभारत। भारतीय टीम अब नए दौर में एंट्री करने जा रही है, लेकिन इस वक्त उस बल्लेबाज की भी बात की जानी चाहिए, जो अब टीम इंडिया में नहीं है, लेकिन उसने इंग्लैंड के खिलाफ खूब रन बनाए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त बदलाव के दौरे से गुजर रही है। इस दौरान पहली टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने जा रही है। विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं नहीं और कप्तानी की जिम्मेदारी युवा शुभमन गिल को सौंपी गई है। इस बीच आज उस खिलाड़ी की बात भी की जानी चाहिए, जिसने अंग्रेजों के खिलाफ उनके घर में जाकर खूब रन बनाए हैं, लेकिन अब टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहा है।
इंग्लैंड के खिलाफ पुजारा
ने खूब बनाए हैं रन
टेस्ट क्रिकेट में भारत की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हालांकि उम्र काफी हो चुकी है, लेकिन उन्होंने लगता है कि वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है, यही वजह है कि पुजारा ने अब तक रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है। बाकी टीमों की ही तरह पुजारा का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ भी लाजवाब रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 27 टेस्ट मैच खेलकर 1778 रन बनाए हैं। इसमें पांच शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 206 रनों की पारी भी खेली थी, जो अभी तक यादगार है।
इंग्लैंड में जाकर भी खूब
बोला पुजारा का बल्ला
बात अगर इंग्लैंड में खेलने की करें तो वहां उन्होंने 16 टेस्ट खेलकर 870 रन बनाए हैं। इस दौरान पुजारा ने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। इंग्लैंड में उनका बल्लेबाजी औसत 29 का है, जो ठीकठाक कहा जा सकता है। एक बार उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 132 रन ठोक दिए थे, ये पारी इंग्लैंड में ही आई थी। साल 2010 में टेस्ट डेब्यू करने वाले चेतेश्वर पुजारा ने साल 2023 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button