मध्य प्रदेशराज्य

खेत में गोवंश के अवशेष मिले, केस दर्ज : जून 2024 में 11 आरोपियों के घरों पर चला था बुलडोजर

मंडलाl जिले में  एक गौकशी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को एक खेत में गोवंश के अवशेष मिले। मामला नैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिंडरई चौकी के इमली टोला गांव का है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण अब मामले को लेकर काफी आक्रोशित हैं। वे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

गौरतलब है कि पिंडरई चौकी क्षेत्र में गौकशी की यह पहली घटना नहीं है। भैंसवाही गांव और आसपास में गौ-तस्करी और गौकशी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जून 2024 में पुलिस ने भैंसवाही गांव में 11 घरों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 150 से अधिक जीवित गोवंश और बड़ी मात्रा में गोमांस, हड्डी और चर्बी सहित अन्य अवशेष बरामद किए थे। पुलिस ने मामले में 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थीं। प्रशासन ने आरोपियों के 11 घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। पिछले महीने भी भैसवाही गांव के पास चार गोवंश के अवशेष मिले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button