
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने सोमवार को X पोस्ट में लिखा- जब भारत आतंकवाद के खिलाफ दुनिया भर में अपना संदेश पहुंचाने के मिशन पर होता है, तो देश में लोग राजनीतिक वफादारी का आकलन कर रहे हैं। यह दुखद है। क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?
सलमान के बयान को उनकी पार्टी और विपक्ष के नेताओं के बयान के खिलाफ देखा जा रहा है। 1 मई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी खुद की तारीफ करना बंद करें। उन्हें दुश्मन पर ध्यान देना चाहिए।
सलमान खुर्शीद JDU सांसद झा के नेतृत्व वाले उस डेलिगेशन में शामिल हैं जो ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख रखने के लिए विदेशी दौरे पर हैं। उनका डेलिगेशन अभी तक इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर का दौरा कर चुका है। फिलहाल मलेशिया में है।
डेलिगेशन का मलेशिया दौरा बाकी है। ये 21 मई को रवाना हुआ था। इसमें भाजपा सांसद बृज लाल, प्रदान बरुआ, हेमंग जोशी और अपराजिता सारंगी, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी, CPIM सांसद जॉन ब्रिटास और राजदूत मोहन कुमार शामिल हैं।







