इंदौरकटनीजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बेरहमी से हत्या: काम का बोलकर निकला था घर से

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोरियोग्राफर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि वह दो दिनों से लापता था। नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला सिमरोल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कोरियाग्राफर अमित पाल दो दिन पहले काम का बोलकर घर से निकला था। दो दिन तक वह घर वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। अमित का कुछ पता नहीं चलने पर घर वालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ये भी पढ़ें: बेटा, कैसी है तू… : शिलांग में लापता सोनम रघुवंशी और उसकी सास के बीच हुई आखिरी बातचीत का ऑडियो आया सामने, वहीं मंगलवार को नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का शरीर पानी में तैरता मिला। उसके शरीर पर पत्थर रखे हुए थे। बॉडी में चोट के भी निशान है। शव की हालत देखकर ऐसा लगता है कि बड़े ही बेदर्दी से अमित की हत्या की गई है। नाले में अमित पाल की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें: नाबालिग छात्रा का दंपति ने किया अपहरण, मुंह दबाकर कार में बैठाया, फिर…
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या किसने और क्यो कि इसका कारण अज्ञात है। फिलहाल सिमरोल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पीएम रिपोर्ट और जांच पड़ताल के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button