मध्य प्रदेशराज्य
लूट की घटना के बाद हड़कंप : बाइक सवारो ने 5 तोला सोने के जेवर और नगदी में किया हाथ साफ

रीवा l रीवा में बदमाशो ने लूट की वारदात को अंजाम दिया हैं इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है l रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से उतरकर घर लौट रही महिला के साथ बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाश 5 तोला सोने के जेवर और नगदी लेकर भाग गए।
बताया जा रहा है कि पीड़ित रेखा अग्रवाल और सुशील अग्रवाल भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से रेवांचल एक्सप्रेस में सवार होकर रीवा पहुंचे।
घर तक आने के लिए एक ऑटो में सवार हुए। जैसे ही ऑटो ढेकहा तिराहे के पास पहुंचा। दो बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर पलक झपकते ही फरार हो गए। दंपति ने पुलिस में शिकायत की है मामले की जांच जारी है I







