जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आईपीएस फेरबदल: प्रमोद वर्मा जबलपुर के नए IG, अभिनव विश्वकर्मा कटनी के SP बनाए गए

IPS reshuffle: Pramod Verma appointed as new IG of Jabalpur, Abhinav Vishwakarma as SP of Katni

आईपीएस फेरबदल: प्रमोद वर्मा जबलपुर के नए IG, अभिनव विश्वकर्मा कटनी के SP बनाए गए

 

भोपाल, 01 जून, 2025 – मध्यप्रदेश सरकार ने आज एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 10 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश (क्रमांक एफ 1/1/4/0012/2025-B-2-02(HOM)) के अनुसार, इन अधिकारियों को अस्थाई रूप से अगले आदेश तक नवीन पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल से प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन में नए समीकरण देखने को मिलेंगे.

कौन कहाँ पहुंचा: प्रमुख तबादले एक नज़र में

* श्री प्रमोद वर्मा (भापुसे 2001): पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन, सागर एवं अतिरिक्त प्रभार निदेशक, जे.एन.पी.ए, सागर से अब पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन, जबलपुर.

* श्री सुशान्त कुमार सक्सेना (भापुसे 2005): पुलिस महानिरीक्षक, चम्बल जोन, मुरैना से पुलिस महानिरीक्षक, (अ०अ०वी), पुलिस मुख्यालय, भोपाल.

* श्री चंद्रशेखर सोलंकी (भापुसे 2006): पुलिस महानिरीक्षक, विसबल इंदौर रेंज से पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन, सागर एवं अतिरिक्त प्रभार निदेशक जे.एन.पी.ए सागर.

* श्री सचिन कुमार अतुलकर (भापुसे 2007): उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस महानिरीक्षक, छिन्दवाड़ा एवं अतिरिक्त प्रभार जबलपुर जोन, जबलपुर से पुलिस महानिरीक्षक, चम्बल जोन, मुरैना.

* श्री कुमार सौरभ (भापुसे 2007): उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस महानिरीक्षक, चम्बल रेंज, मुरैना से पुलिस महानिरीक्षक, (अजाक), पुलिस मुख्यालय, भोपाल.

* श्री सुनील कुमार जैन (भापुसे 2009): उप पुलिस महानिरीक्षक, सागर रेंज, सागर से उप पुलिस महानिरीक्षक, चम्बल रेंज, मुरैना.

* श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा (भापुसे 2012): पुलिस अधीक्षक, दतिया से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल.

* श्री सूरज वर्मा (भापुसे 2013): सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल, इंदौर से पुलिस अधीक्षक, दतिया.

* श्री अभिजीत रंजन (भापुसे 2014): पुलिस अधीक्षक, कटनी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल.

* श्री अभिनव विश्वकर्मा (भापुसे 2019): पुलिस उपायुक्त (जोन-2), नगरीय पुलिस जिला, इंदौर से पुलिस अधीक्षक, कटनी.

यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से, सचिव (कार्मिक) म.प्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है। आदेश की प्रति भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली, अपर मुख्य सचिव, माननीय मुख्यमंत्री, म.प्र., पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश, भोपाल सहित संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है.

अपर सचिव, आशीष भार्गव के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button