जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषितः जबलपुर के दो छात्रों ने प्रदेश की प्रवीण्य सूची में बनाई जगह

मॉडल स्कूल की छात्रा शैजाह फतिमा और मोहम्मद अशहद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) की 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को जारी कर दिए। 10वीं में प्रदेश की प्रवीण्य सूची में जबलपुर मॉडल स्कूल की छात्रा शैजाह फतिमा और स्प्रेंग डे स्कूल के छात्र मोहम्मद अशहद ने प्रवीण्य सूची में तीसरा और पांचवा स्थान प्राप्त किया है। सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया।
मालूम हो कि इस साल 9 लाख 53 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से 76.22 प्रतिशत पास हुए। सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मोहन यादव ने कहा- असफल विद्यार्थी खुद को फेल न समझें, उनको परीक्षा का एक और मौका मिलेगा। जबलपुर में 10वीं कक्षा में करीब 24 हजार छात्र शामिल हुए थे।
दोबारा परीक्षा दे सकते हैं
माशिमं की अध्यक्ष स्मिता भारद्वाज ने कहा, जो छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे 17 जून से दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति के तहत की गई। इस तरह का प्रयोग करने वाला मध्यप्रदेश देश का तीसरा राज्य बन गया है।

जबलपुर में 10वीं 70.45 और 12वीं 73.91 प्रतिशत आया परिणाम, 12वीं में प्रदेश की प्रवीण्य सूची से जिला गायब
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जबलपुर में 70.45 प्रतिशत रेगुलर छात्र तो वहीं 12वीं में 73.91 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में 13 जिले ऐसे जिनका परीक्षा परिणाम 70 प्रतिशत कम आया है।
10वीं में 7 जिले ऐसे जहां पर बोर्ड परीक्षा उपेक्षा अनुरूप बहुत कम है यहां 70 प्रतिशत से कम छात्र पास हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button