भोपालमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में बड़े फैसले: राज्यसभा चुनाव, जन-आंदोलनों और विकास कार्यों पर मंथन

मध्यप्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में बड़े फैसले: राज्यसभा चुनाव, जन-आंदोलनों और विकास कार्यों पर मंथन

भोपाल, यशभारत। मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीतियों, अभियानों और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर कई बड़े और अहम निर्णय लिए गए हैं।

राज्यसभा चुनाव और पैनल गठन

बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई। खाली हो रही राज्यसभा की एक सीट के लिए 4 से 5 संभावित नामों का एक पैनल तैयार किया जाएगा। इन नामों के पैनल को अंतिम मुहर के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।

राज्य में पार्टी आक्रामक तेवर अपनाते हुए बड़े जन-आंदोलनों की शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत भोपाल, इंदौर और जबलपुर में विशाल रैलियां निकाली जाएंगी। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के माध्यम से प्रत्येक रैली में एक लाख लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। केवल संभाग स्तर पर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी इस अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

केंद्र सरकार की योजनाओं और मंत्रियों की जवाबदेही

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुँचाने के लिए मंत्रियों के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया जाएगा।  केंद्र के प्रत्येक मंत्रालय से प्रदेश के एक सांसद को जोड़ने की व्यवस्था पर भी विचार किया गया है, जिससे विकास कार्यों में और तेजी लाई जा सके।  पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के कार्यों को एक सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध कराने पर भी गहन चर्चा हुई।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर की गई टिप्पणी को लेकर बैठक में कड़ा रोष व्यक्त किया गया। इस बयान के विरोध में बैठक में एक आधिकारिक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

अन्य प्रमुख बिंदु:

समान नागरिक संहिता : बैठक में देश और प्रदेश में समान नागरिक संहिता  के मुद्दे पर भी मंथन किया गया।

सरकार के तीन साल: मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुँचाने की रूपरेखा तैयार की गई।

बिरसा मुंडा जयंती: आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button