देश

पंचायत मंत्री के बयान पर कांग्रेस में आक्रोश, पत्रकार वार्ता कर मांगा इस्तीफा, 6 मार्च को ब्लाक और 8 को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन

कटनी, यशभारत। प्रदेश की भाजपा सरकार ने 20 वर्षों में प्रदेश को बदहाली असुरक्षा में धकेल दिया है। जनता को भगवान बताकर वोटे बटोरने वाली भाजपा सरकार अब महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों को भिखारी बता रही है। उक्त आरोप सिविल लाइन स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने लगाये। कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि जब प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख बहनों ने अपनी मेहनत की कमाई पर अधिकार मांगा, तो सरकार में बैठे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और उनकी पार्टी ने उन्हें भिखमंगा कहकर अपमानित किया ? कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा की क्या महिलाओं को उनके अधिकार मांगने पर अपमानित किया जाएगा ? पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन ने कहा बीजेपी सरकार और मंत्री जवाब दें कि वह महिलाओं को सशक्त बनाने के बजाय उनका अपमान क्यों कर रहे हैं ? भाजपा सरकार में गरीब, किसान, छात्र, दिव्यांग और बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान कब होगा ? जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंडित रमाकांत पाठक ने कहा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बर्बादी की कगार पर है, अस्पतालों में न तो डॉक्टर हैं और न दवाएं तक नहीं। मरीजों को इलाज नहीं मिलने के कारण वह परेशान होकर दम तोड़ रहे हैं। इलाज के लिए दर-दर भटक रहें हैं। इतना ही नहीं अस्पतालों में दवाओं की भारी कमी के चलते मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे इलाज के लिए मजबूर किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह ने कहा की किसान अपना हक मांगे तो क्या भीख मांगना कहलाता है? सरकार ने किसानों के लिए कोई राहत नहीं दी, किसान खाद-बीज के लिए भटक रहे किसान, किसानों को खाद और बीज तक नहीं मिल रहा है। कर्ज के बोझ तले दबे किसान आत्महत्या तक करने को मजबूर है। क्या अन्नदाताओं को उनका हक मांगना भीख मांगना कहलाएगा? भाजपा ने किसानों 2700 के गेहूं, 3100 धान, 6000 सोयाबीन के देने के जो वादे किये थे उनका हक मांगना क्या भीख मांगना कहलाता है? जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा महिलाओं का अपमान कर उनका अधिकार छीनने की साजिश की जा रही है। सत्ता पाने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 3000 रूपये देने का वादा करने वाली भाजपा ने लालच देकर उन्हें पहले 1000 रूपये दिये, 1,250 रू. दिए, और अब धीरे धीरे योजना से अपात्र बताकर महिलाओं को वंचित किया जा रहा है, उनका भविष्य अंधकार में डुबोया जा रहा है। महंगाई और बेरोजगारी के कारण महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार उन्हें ‘भिखारी’ बताकर उनका मनोबल तोड़ने में लगी है। पत्रकार वार्ता में बताया कि 6 मार्च को ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन 8 मार्च को कटनी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड एवं पत्रकार वार्ता प्रभारी जिला सचिव रॉबिन पीटर भी उपस्थित रहे।Screenshot 20250304 173929 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button