जबलपुर के सिहोरा में प्रेमी कहानी का दर्दनाक अंत : प्रेमी जोड़े के खेल मैदान में मिले शव. घटना से सनसनी
सिहोरा थाना क्षेत्र की घटना पुलिस पड़ताल में जुटी

जबलपुर यशभारत।सिहोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिनारी खमरिया ग्राम के खेल मैदान में आज सुबह एक प्रेमी जोड़ा के शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। उक्त घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए घटना की पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिनारी खमरिया ग्राम के रहने वाले 23 वर्षीय युवक एवं 20 वर्षीय युवती के शव खेल मैदान में पड़े हुए थे। घटनास्थल के पास ही सल्फास की सीसी एवं पानी की बोतल भी पड़ी हुई मिली। पुलिस ने बताया युवती की शादी कहीं पर तय हो गई थी किंतु दोनों इसमें सहमत नहीं थे। और दोनों ग्राम के बाहर खेल मैदान में पहुंचे और सल्फास का सेवन कर मौत को गले लगा लिया। जानकारों ने बताया कि कुछ दिन बाद युवती की शादी होने वाली थी।
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़
आज सुबह-सुबह दिनारी खमरिया ग्राम में हुई इस घटना की खबर जंगल में आपकी तरह फैल गई और कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस द्वारा दोनों पीड़ित पक्ष के परिजनों से घटना के संबंध में कथन लिए जा रहे हैं।

ग्राम में चर्चाओं का दौर जारी
आज सुबह इस घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। बहरहाल पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।









