दमोह को हराकर एम एम स्पोर्ट्स ने जीता फाइनल मुकाबला, स्व. अभिषेक अवस्थी स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट

कटनी, यशभारत। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खेल मैदान न्यू कॉलोनी रीठी में स्व. पंंडित अभिषेक अवस्थी की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन विगत 14 जनवरी से किया गया था। जिसका फाइनल मुकाबला 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस खेला गया। फाइनल मुकाबला डेयर डेविल दमोह एवं एम एम स्पोर्ट्स के बीच खेला गया, जिसमे डेयर डेविल दमोह को हराकर एम एम स्पोर्ट्स कटनी की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जनप्रतिनिधियों ने विजेता हुई कटनी क्लब ट्रॉफी प्रदान की। जानकारी के अनुसार डेविल दमोह ने टास जीतकर पहले बल्लेबातजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रनों का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी एम एम स्पोर्ट्स कटनी ने 11 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। फाइनल मैच 9 विकेट से जीतकर कटनी ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया। कटनी के खिलाड़ी कर्मवीर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार, मैन ऑफ द सीरीज अक्कू, बेस्ट बॉलर लव कुश, बेस्ट बल्लेबाज अनुराग शुक्ला, बेस्ट फील्डर का पुरस्कार आशु को मिला। अंपायरिंग में मनोज शुक्ला, जीतू यादव, कंमेट्री के लिए गणेश तिवारी, मोंटी खान स्कोरिंग में मोनू मरकाम, धु्रव दुबे, अजहर खान, शान खान व अजय बैग की भूमिका रही। टूर्नामेंट में कटनी, रीठी, शाहनगर, रैपुरा सहित आसपास की टीमें शामिल होकर उत्कृष्ट क्रिकेट का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के संयोजक गणेश तिवारी ने बताया कि विजेता को 51 हजार 111 और उप विजेता को 21 हजार 111 रूपए की राशि एवं ट्राफी प्रदान की गई।







