भोपालमध्य प्रदेश

मूंग खरीदी में देरी पर कांग्रेस का हमला, कांग्रेस बोली- किसान भुगत रहे सरकारों की खींचतान का खामियाजा कुणाल चौधरी ने दलालों को बताया सक्रिय, कहा किसानों के आंदोलन के बाद भी नहीं बढ़ी प्रभावी खरीदी

मूंग खरीदी में देरी पर कांग्रेस का हमला, कांग्रेस बोली- किसान भुगत रहे सरकारों की खींचतान का खामियाजा

कुणाल चौधरी ने दलालों को बताया सक्रिय, कहा किसानों के आंदोलन के बाद भी नहीं बढ़ी प्रभावी खरीदी

भोपाल यश भारत। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने सोमवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय और प्रदेश सरकार के बीच समन्वय की कमी का सबसे बड़ा नुकसान प्रदेश के किसान उठा रहे हैं जबकि सरकार कृषि कल्याण वर्ष मनाने का दावा कर रही है।

कुणाल चौधरी ने आरोप लगाया कि मूंग खरीदी में लगातार हो रही देरी से किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जवाब दे कि खरीदी प्रक्रिया में हो रही देरी के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है। कुणाल चौधरी ने कहा खरीद में देरी का लाभ दलाल उठा रहे हैं और किसानों की मेहनत की कमाई पर डाका डालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले केवल 25 प्रतिशत मूंग खरीदी की घोषणा की थी। किसानों के धरना प्रदर्शन के बाद कृषि मंत्री ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर खरीदी की सीमा 40 प्रतिशत करने का प्रस्ताव भेजा लेकिन केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से मिले जवाब में स्पष्ट किया गया कि राज्य सरकार पहले घोषित 25 प्रतिशत खरीदी का लक्ष्य भी पूरा नहीं कर सकी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश का किसान अपनी उपज बेचने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है जबकि सरकार कृषि कल्याण के दावे कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है और दलाल सक्रिय हैं तो सरकार इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। कांग्रेस ने सरकार से तत्काल मूंग खरीदी में तेजी लाने और किसानों को राहत देने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button