जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

लॉस एंजिल्स के इतिहास की सबसे विनाशकारी आग: दुनिया के सबसे महंगे घरों को लुटेरे बना रहे निशाना

 

 

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में लगी जंगलों की आग ने लॉस एंजिल्स शहर के एक बड़े हिस्से को जलाकर राख कर दिया है। आग की चपेट में बड़ी संख्या में घर, स्कूल और पूजाघर जलकर खाक हो चुके हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा है कि दो दिन बाद भी लॉस एंजिल्स शहर में लगी आग पर जरा भी काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगातार बढ़ रही है। अधिकारियों ने अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है और यह संख्या बढ़ सकती है। इस बीच आग से बर्बाद शहर में लूटपाट शुरू होने की खबरें आ रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे लॉस एंजिल्स के इतिहास की सबसे विनाशकारी आग बताया है। अधिकारियों ने कहा कि शहर के पश्चिमी हिस्से में सांता मोनिका और मालिबू के बीच पैलिसेड्स की आग और पासाडेना के पास पूर्व में ईटन की आग ने अब तक लगभग 28,000 एक क्षेत्र को जला दिया है और पूरा इलाका राख में तब्दील हो गया है। आग की भयावहता के बीच लॉस एंजिल्स से शर्मनाक खबर आ रही है।जब हजारों निवासियों के आग के चलते घर खाली करते ही लुटेरों ने खाली घरों को निशाना बनाना शुरू दिया। लूटपाट की घटनाएं इतनी बढ़ गईं कि अधिकारियों को चेतावनी देनी पड़ी। एएफपी ने एलए काउंटी की अधिकारी कैथरीन बार्गर के हवाले से कहा, च्आपातकाल के बीच हम सभी ने ऐसे लोगों को देखा है जो घरों में चोरी और लूटपाट करके कमजोर समुदायों को निशाना बना रहे हैं। यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।ज्
अधिकारियों की लुटेरों को चेतावनी
लुटेरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, च्मैं आपसे वादा करती हूं कि आपको जवाबदेह ठहराया जाएगा। इस संकट के समय में हमारे निवासियों को शिकार बनाने वालों पर शर्म आती है।ज् बार्गर ने बताया कि पुलिस ने अब तक 20 गिरफ्तारियां की हैं। अधिकारियों ने बताया है कि आग में कम से कम 6 लोग मारे गए हैं और हजारों इमारतें जलकर खाक हो गई हैं। लगभग 180,000 लोगों को अपना घर खाली करने का आदेश दिया गया है। मरने वालों की संख्या बढऩे की संभावना है।
आग अभी भी बनी हुई है भयावह
लॉस एंजिल्स काउंटी फायर चीफ एंथनी मार्रोन ने कहा कि ईटन की आग को बढऩे से काफी हद तक रोका गया है, हालांकि अभी भी यह भयंकर है। इस बीच सप्ताह की शुरुआत में 160 किमी प्रति घंटे की हवा की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है, जिससे जमीन पर मौजूद कर्मचारियों के लिए हवाई सहायता की अनुमति मिल गई है। रॉयटर्स ने मार्रोन के हवाले से कहा, मंगलवार और बुधवार की तुलना में स्थिति बेहतर है। लेकिन अधिकारियों ने चेतावनी दी कि पूरे दिन हवा की रफ्तार 95 किमी प्रतिघंटे रहने का अनुमान है और निवासियों को घर खाली करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button