देश की समरसता को तोड़ने वालों के खिलाफ संघर्ष के लिए कांग्रेसजन हमेशा तैयार रहें : चंदन यादव

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव तथा प्रदेश के सह प्रभारी डॉ चंदन यादव ने जिला शहर कांग्रेस कमेटी की विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक ली। कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन गौरमूर्ति पर आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त जिला शहर प्रभारी मनोज कपूर एवं सह प्रभारी सुनील बोरसे के साथ प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र द्विवेदी ने भी बैठक में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी डॉ चंदन यादव ने बैठक के पश्चात पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात कर चर्चा भी की।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव डॉ चंदन यादव ने कहा कि सिर्फ विचारधारा को मानना ही सब कुछ नहीं है। हमें पूरी प्रतिबद्धता के साथ पार्टी विचारधारा को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग देश की समरसता को तोड़ रहे हैं उनके खिलाफ संघर्ष करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता सदैव तैयार रहें।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि हम कांग्रेस के सिपाही हैं और पार्टी के निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के लिए कृत संकल्पित हैं।
बैठक का संचालन आशीष ज्योतिषी तथा आभार प्रदर्शन सेवादल शहर अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने किया।
पूर्व विधायक सुनील जैन, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रेखा चौधरी, पं त्रिलोकी नाथ कटारे, अमित राम जी दुबे, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, जगदीश यादव, सुरेंद्र चौबे, नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, गुरजीत सिंह अहलूवालिया, नीरज मुखारिया, रमाकांत यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव, पार्षद ताहिर खान, रिचा सिंह, नीलोफर चमन अंसारी, शिव शंकर यादव, रोशनी वसीम खान, प्रवक्ता अवधेश तोमर, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, रवि सोनी, शैलेंद्र तोमर, नितिन पचौरी, प्रदीप पप्पू गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा, योगराज कोरी, समीर खान, विजय साहू, लीलाधर सूर्यवंशी, जितेंद्र रोहन, संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई, प्रमिला सिंह, किरण लता सोनी, रेखा सोनी, शरद पुरोहित, प्रदीप पांडे, नरेंद्र मिश्रा, महेश अहिरवार, ओमप्रकाश पांडे, जमना प्रसाद सोनी, हीरालाल चौधरी, माधवी चौधरी, आदित्य चौधरी, निलेश अहिरवार, शरद पुरोहित, दीनदयाल तिवारी, कमलेश तिवारी, जैद खान, टीकाराम दीवान, बाबू मछंदर, दामोदर कोरी, जाहिद ठेकेदार, अशोक कुशवाहा, विनोद कोरी, साजिद रायन, भइयन पटेल, सागर साहू, पवन जाटव, सीमा चौधरी, मनोज पवार, कमल चौधरी, वीरू चौधरी, सौरभ खटीक, अरविंद ठाकुर, दुलीचंद सकवार, सुदामा अहिरवार, मानसिंह चौधरी, सौरभ खटीक, रामगोपाल खटीक सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद थे।