ओएचई लाइन टूटी यातायात बाधित, मदन महल रेलवे स्टेशन की घटना, रेल पुलिस ने स्टेशन कराया खाली

जबलपुर यशभारत । मदन महल रेलवे स्टेशन में आज रात उस समय यात्रियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब उनको यह जानकारी लगी ओएचई लाइन टूटने से चिंगारी निकल रही है। इस मामले की जानकारी लगते ही मदन महल जीआरपी आरपीएफ दोनों टीम में मौके पर पहुंची और यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर 2 से बाहर निकल गया । घटना की सूचना पर दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच चुकी है।
इस घटना के संबंध में रेलवे सूत्रों से मेरी जानकारी के मुताबिक जबलपुर की ओर से एक मालगाड़ी कोयला लोड करके इटारसी की ओर जा रही थी वह जैसे ही मदन महल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे ही थी कि वह ओएचई लाइन से अचानक चिंगारी निकलने लगी जिससे बोगी के ऊपर रखे कोयले में आग पकड़ ली। यह तो अच्छा हुआ कि समय रहते इस पर काबू पा लिया गया नहीं तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। घटना के बाद से अप डाउन दोनों तरफ यातायात बाधित हो गया है। रेलवे का संबंधित अमला मौके पर पहुंच कर सुधार कार्य करने में लगा हुआ है।







