जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

राहुल-प्रियंका गांधी संभल जाने पर अड़े पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर रोका, बैरिकेडिंग की; जमकर नारेबाजी, बहस

दिल्ली/संभल, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के बाद बुधवार को वहां पीडि़त परिवारों से मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है। गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने राहुल का काफिला रोक रखा है। कांग्रेस ने पुलिस अफसरों से कहा कि सिर्फ 5 लोगों को संभल जाने की अनुमति दी जाए। हालांकि, अफसरों ने उनसे कहा कि संभल में धारा-163 लगी है। वहां अभी मत जाइए। पुलिस ने राहुल गांधी से वापस लौटने की अपील की। राहुल-प्रियंका को रोकने के लिए डीएम राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर दिल्ली से सटे यूपी के चार जिलों गाजियाबाद, नोएडा, अमरोहा, बुलंदशहर में भी सीमाएं सील की गई हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग की वजह से 2-3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। संभल कमिश्नर आंजनेय सिंह ने राहुल गांधी को संभल आने से मना किया था।
बता दें कि संभल में कोर्ट के आदेश पर 24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा था। इस दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें गोली लगने से चार युवकों की मौत हो गई थी। हापुड़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के घर फोर्स लगा दी गई। आसपास के जिलों में कई कांग्रेसी नेताओं के घर पुलिस पहुंच गई है। कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने कहा है-सरकार तानाशाही कर रही है। राहुल को संभल जाने से रोक रही है। इससे पहले, शनिवार को सपा और रविवार को कांग्रेस के डेलिगेशन ने भी संभल जाने का ऐलान किया था। हालांकि, पुलिस ने जगह-जगह घेराबंदी करके किसी को संभल नहीं जाने दिया।

एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने बीचोंबीच बस खड़ी की, लंबा जाम लगा
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने बीचोंबीच बस खड़ी की हुई है, फिर कई लेयर की बैरिकेडिंग है। इससे एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया है। हजारों गाडिय़ां फंसी हुई हैं। इसमें ही राहुल-प्रियंका का काफिला फंसा है। कोई गाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रही। पुलिस बैरिकेड्स हटाएगी, तभी वाहन आगे बढ़ेंगे। राहुल-प्रियंका गाजीपुर बॉर्डर पर कार में ही बैठे हैं। बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं।
लखनऊ में कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा हाउस अरेस्ट
लखनऊ में कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा च्मोनाज् को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। वह बुधवार सुबह 9.30 बजे संभल के लिए रवाना होने वाली थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button