जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- इनका हिंसा के बारे में बात करना सबसे बड़ा पाखंड

India slammed Pakistan, said- their talking about violence is the biggest hypocrisy

संयुक्त राष्ट्र के मंच से एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए उसकी असलियत दुनिया को दिखाई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की राजनयिक भाविका मंगलनंदन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान दुनियाभर में आतंकवाद, नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए वैश्विक रूप से बदनाम है और वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला करने का दुस्साहस कर रहा है।
सीमापार आतंकवाद को हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है पाकिस्तान’
भारतीय राजनयिक ने कहा, ‘आज सुबह इस सभा में दुखद रूप से एक हास्यास्पद घटना घटी। आतंकवाद, नशीले पदार्थों, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय अपराध के लिए वैश्विक रूप से बदनाम और सेना द्वारा संचालित देश ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला करने का दुस्साहस किया है। मैं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के भाषण में भारत के संदर्भ के बारे में बात कर रही हूं। जैसा कि दुनिया जानती है, पाकिस्तान लंबे समय से अपने पड़ोसियों के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है। इसने हमारी संसद, हमारी वित्तीय राजधानी मुंबई, बाजारों और तीर्थयात्रा मार्गों पर हमला किया है। यह सूची काफी लंबी है। ऐसे देश के लिए कहीं भी हिंसा के बारे में बात करना सबसे बड़ा पाखंड है।’
भाविका मंगलनंदन ने कहा कि ‘धांधली वाले चुनावों के इतिहास वाले देश के लिए लोकतंत्र में राजनीतिक विकल्पों के बारे में बात करना और भी हैरान करने वाला है। असली सच्चाई यह है कि पाकिस्तान हमारे क्षेत्र पर गंदी निगाह रखता है और वह भारत के अभिन्न अंग जम्मू और कश्मीर में चुनावों को बाधित करने के लिए लगातार आतंकवाद का इस्तेमाल कर रहा है। आतंकवाद के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता। पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद के परिणाम निश्चित रूप से भुगतने होंगे।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button