जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
अचानक ट्रक रुक जाने से पीछे से टकराई बुलेरो कार : कार में सवार 2 की मौत 4 गंभीर रूप से घायल

नरसिंहपुर यश भारत ।नरसिंहपुर के करेली स्थित लिंगा चौराहा में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरानअचानक ट्रक रुक जाने से पीछे से बुलेरो कार टकरा गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार पीड़ित परिवार कार से दमोह से छिंदवाड़ा पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे । हादसा इतना भीषण हुआ की कार में सवार 2 व्यक्तियों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जानकारी अनुसार सभी घायलों को करेली शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनका इलाज जारी है।







