जबलपुरमध्य प्रदेश

खजुराहो लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के  डॉ मनोज यादव का नाम घोषित

 

भोपाल यश भारत (पॉलिटिकल डेस्क)/ खजुराहो लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में समाजवादी पार्टी ने डॉ मनोज यादव का नाम घोषित कर दिया है। वे बीजेपी प्रत्याशी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने चुनाव लड़ेंगे। खजुराहो लोकसभा की यह सीट इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी को दी गई है।

 

समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय से इस संबंध में पत्र जारी कर उक्त घोषणा की है। प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एकमात्र सीट खजुराहो से समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी। जबकि कांग्रेस पार्टी बाकी की सभी 28 सीटों पर चुनाव लडने जा रही है।

 

कांग्रेस ने यादव बाहुल्य वाले क्षेत्र की इस सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इस तरह से यह सीट कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी के लिए छोड़ी है।

Related Articles

Back to top button