जबलपुरमध्य प्रदेश

पूर्व मंत्री तरुण भनोत के दफ्तर पर युवक ने मारा पत्थर, खिड़की के कांच टूटे

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर थाने के ठीक सामने स्थित भनोत हाउस पूर्व मंत्री तरुण भनोत का निवास और दफ्तर है। बीती रात एक अज्ञात युवक ने भनोत हाउस में सड़क से लगे हुए पूर्व मंत्री के दफ्तर पर पत्थर मार दिया। यह घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई है। पत्थर मारने वाला युवक कैप लगाए था जिस वजह से उसका चेहरा साफ नजर नहीं आया है। उसके द्वारा मारे गए पत्थर से खिड़की के कांच टूटकर अंदर बिखरे हुए मिले। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button