जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

आरडीयू कर्मचारी संघ चुनाव, संजय और वीरेंद्र के बीच होगा अध्यक्ष का मुकाबला

उपाध्यक्ष के लिए 5 दावेदार, महासचिव-02 और और संयुक्त सचिव के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में

जबलपुर, यशभारत। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव का बिगुल बज गया हैै। आज बुधवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों का चयन भी हो गया हैै। अध्यक्ष पद के लिए संजय यादव और वीरेंद्र पटेल के बीच मुकाबला रहेगा। जबकि उपाध्यक्ष के लिए 5 दावेदार है, महासचिव 02 और संयुक्त सचिव पद के लिए 5 प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं।

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के सत्र 2024 के वार्षिक चुनाव के विभिन्न पदो के लिये आज बुधवार को नामंकन वापसी आवेदन के उपरान्त शेष प्रत्याशियों की पदवार सूची जारी कर दी गई है। अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार यादव, वीरेन्द्र सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष एक पद कृष्ण कुमार पाठक, सौरभ पटेल ने नामांकन भरा है। उपाध्यक्ष के लिए मनीष पाण्डेय, प्रेम प्रकाश पुरोहित, अरविंद यादव, राजेन्द्र प्रसाद कुशवाह, रामसजीवन सोंधिया संजीव कुमार अहिरवार ने नामांकन भरा है। महासचिव पद के लिए अखिलेश दीक्षित, राजेंद्र कुमार शुक्ल और कार्यकारिणी के पांच के लिए अभिषेक राणा, दीपक कुमार नाहिर,गणेश प्रसाद उनेहा,प्रवीण जायसवाल,राजेन्द्र कुमार प्रजापति, राजशरण पाण्डेय, डॉ. संजय कुमार तिवारी, संजय कुमार यादव, शिव कुमार चैधर, श्रीकांत शुक्ला,अभिषेक मौर्य, सुब्वा राव, अर्जुन सिंह ,स्वामी दीन बैगा, गणेश प्रसाद उनेहा, विजय सिंह राठौर, कल्पना पासी,रजनीश पाण्डेय ने नामांकन दाखिल किया है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu