जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में मांस, मछली की दुकानें बंद रहेंगी: आदेश जारी…. पढ़े पूरी खबर

 

भोपाल, यश भारत। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में कल 22 जनवरी को सभी पशुवध गृह, मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में  मध्य प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर नगर निगम आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका और नगर परिषद को निर्देश जारी किए हैं।

Related Articles

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मंदिर परिसरों में स्वच्छता कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वच्छता अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश स्थानीय निकायों के अधिकारियों को दिए हैं।

Related Articles

Back to top button