पुलिस अधीक्षक ने किया थाना शहपुरा का औचक निरीक्षण,कहा -आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये थाने में लंबित वारंटों की अधिक से अधिक तामीली एवं लायसेंसदारानों की सूची करें अपडेट

गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये की जाये प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
सी.एम. हैल्प लाईन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र करें संतुष्टीपूर्वक निकाल
लंबित धारा 363 भादवि के प्रकरण में अपहृत अवयस्क बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के हर सम्भव प्रयास करें
जबलपुर यश भारत।पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह आज थाना शहपुरा पहुंचे। आदित्य पटले की उपस्थिति में थाने का औचक निरीक्षण करते हुये थाने की साफ सफाई के साथ साथ हवालात, मालखाना एवं थाने में संधारित किये जाने वाले रिकार्ड का अवलोकन कर थाने में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गाे के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये तत्काल राहत पहुंचाएं , इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिये। आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव होने हैं चुनावी प्रक्रीया सम्पन्न होने तक लायसेंस दारानों के शस्त्र लायसेंस अस्थाई रूप से निलम्बित कर दिये जायेंगे अतः थाना क्षेत्र के सभी लायसेंसदारानो के शस्त्र जमा कराने हेतु लायसेंस दारानों की सूची अपडेट कर लें। इसके साथ ही थानों में लंबित वारंटों की अधिक से अधिक तामीली कराये जाने हेतु आदेशित किया गया।सी.एम. हैल्प लाईन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित संतुष्टीकारक समाधान किया जाये। साथ ही सी.सी.टी.एन.एस. में सभी प्रकार की प्रविष्टियों को एवं रोड एक्सिडेंट के प्रकरणों का डाटा ‘‘आई रेड एप’’ (इंटीग्रेटिड रोड एक्सिडेंट डाटाबेस) में समय का विशेष ध्यान रखते हुये अपलोड करें।थानों में लंबित धारा 363 भादवि के प्रकरण में अपहृत अवयस्क बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के हर सम्भव प्रयास किये जायें।आगामी लोकसभा चुनाव एवं त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये फायनल बाउंड ओवर करायें ताकि बंध पत्र का उल्लंघन करने पर 122 जा.फौ. के तहत कार्यवाही की जा सके।थाना प्रभारी शहपुरा को निर्देशित किया कि थाने के शासकीय वाहन में बलवा ड्रिल सामाग्री, टियर गैस, टार्च, वीडियो कैमरा, आवश्यक रूप से रखे, वाहन का पीए सिस्टम एवं सायरन चालू हालत मे हो यह सुनिश्चित करें। छोटी सी घटना की जानकारी भी लगती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही करें, हमारी कार्यवाही निश्पक्ष होना चाहिये हमारा प्रमुख उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है इसमे किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिये। आपकी कार्यवाही से आम नागरिकों में पुलिस के प्रति सुरक्षा का भाव हो तथा असमाजिक तत्वों/गुण्डे बदमाशों में पुलिस का खौफ होना चाहिये।
इसके साथ ही आपने थाने में उपस्थित अधिकारी / कर्मचारियों से उनके एवं उनके परिवार का स्वास्थ्य संबंधी हाल-चाल जाना एवं कहा कि किसी भी प्रकार की यदि कोई समस्या है तो मुझे तत्काल बताएं आपकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।







