जबलपुरमध्य प्रदेश

8 वीं के छात्र ने वेन्टीलेटर पर मनाया अपना 13वां बर्थडे : डॉक्टर से जिद कर मंगाया केक, दोनों किडनी है खराब …..देखें पूरा वीडियो…..

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर में वेंटिलेटर पर 8th क्लास के स्टूडेंट ने अपना 13वां बर्थडे मनाया। उसकी दोनों किडनी खराब हो गई हैं। वह तीन दिन से वेंटिलेटर पर है।  डायलिसिस भी हो रहा है। हार्ट में भी प्रॉब्लम है। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे इस जिंदादिल बालक को इतना याद था कि 22 जून को उसका बर्थडे है। खुशी से उसका चेहरा चमक उठा। उसने डॉक्टर से केक काटने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद अस्पताल की ओर से केक मंगवाया गया।

                                 डॉ. शैलेंद्र राजपूत ने बताया कि स्टूडेंट जबलपुर के रांझी का रहने वाला है। पहले उसे बुखार आया, इसके बाद चेहरे और पैरों में सूजन आ गई। जांच की गई तो पता चला कि उसकी दोनों किडनी खराब हैं। साथ में उसे दिल की भी तकलीफ है। पिछले तीन माह से डायलिसिस पर है। वेंटिलेटर पर होने के बाद भी बच्चा जन्मदिन मनाने और केक काटने की जिद करने लगा। आखिरकार मासूम की जिद के आगे अस्पताल प्रबंधन नतमस्तक हो गया। उन्होंने बच्चे के लिए केक मंगवाया और अस्पताल प्रबंधन ने मिलकर न सिर्फ केक काटा, बल्कि बच्चे का जन्मदिन सेलिब्रेट भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button