भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

फार्महाउस पर 70 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

फार्महाउस पर 70 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल, यश भारत। राजधानी के टीलाजमालपुरा थाना इलाके के अंतर्गत एक फार्महाउस पर 70 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का  मामला सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर स्थित एक फार्महाउस पर गणपत पाल, पिता नंदराम (उम्र 70 वर्ष) ने शुक्रवार को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय यह घटना घटी, उस दौरान बुजुर्ग फार्महाउस पर अकेले थे।
​घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर लिया गया है तथा आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button