लुधियाना के बहादुरके रोड पर एक तेज रफ्तार सफेद रंग की टियागो EV कार ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। बेकाबू कार ने साइकिल, बाइक, एक्टिवा और दो ई-रिक्शा समेत कुल 6 वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि कार ने पहले साइकिल और बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार उछलकर करीब 30 फीट दूर जा गिरा। इसके बाद आगे बढ़कर कार ने दो ई-रिक्शा और एक एक्टिवा को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक जतिंदर पाल सिंह ने कार की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा बताई और चालक के नशे में होने की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
Related Articles
Leave a Reply
Check Also
Close







