मध्य प्रदेशराज्य

41 दिन से  बाईपास बंद  : कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम…

रीवा । बाईपास पुल निर्माण में लगातार देरी से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। 41 दिन से बंद पड़े बाईपास को 10 मई तक शुरू करने का दावा करने वाली एजेंसी अब फिर एक महीने का समय मांग रही है, लेकिन कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने साफ कर दिया है कि अब और देरी बर्दाश्त नहीं होगी।

 

4 अप्रैल को पुल में दरार आने के बाद से आवागमन पूरी तरह बंद है। भारी वाहनों का दबाव अब शहर की सड़कों और फ्लाईओवरों पर बढ़ गया है, जिससे दुर्घटना और सड़क क्षति का खतरा बढ़ रहा है।

कंपनी की टीम ने पुल का निरीक्षण किया। सूत्रों के मुताबिक 18 मई से हल्के वाहनों का ट्रायल शुरू हो सकता है, जबकि 25 मई से भारी वाहनों को अनुमति मिलने की संभावना जताई जा रही है।

कलेक्टर ने एजेंसी को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा और काम तेजी से पूरा कर जल्द बाईपास चालू किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button