मध्य प्रदेशराज्य

4 दिन से लापता महार रेजीमेंट का लेफ्टिनेंट कर्नल ललितपुर में मिला, पुलिस ने सागर लाकर सेना को सौंपा

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/जिले की महार रेजीमेंट में  पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमोद कुमार निगम को आज चौथे दिन सागर की कैंट पुलिस ने ललितपुर से खोज निकाला है। वे  2 जून की सुबह पीटी परेड के बाद से लापता हो गए थे जिसकी रिपोर्ट सेना की ओर से थाना कैंट में की गई थी। उनके गायब होने को लेकर  चौंकाने वाली बात सामने आ रही है जिसे लेकर पुलिस और सेना उनसे पूछताछ कर रही है।

सेना द्वारा कैंट पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार लापता लेफ्टिनेंट कर्नल  प्रमोद कुमार निगम  2 जून की सुबह पीटी परेड के समय देखे गए थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया था। उक्त शिकायत के बाद पुलिस और सेना की टीमें  लगातार रूप से उनकी तलाश में जुटी हुई थी। लापता लेफ्टिनेंट कर्नल को पुलिस ने सैन्य से लेकर सिविल एरिया के सीसीटीवी कैमरों के जरिए खोजने की पुरजोर कोशिश की थी। चूंकि वे मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गए हैं। इसके चलते उन्हें तलाशने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। अंततः उन्हें ATM ट्रांजिक्शन के आधार पर ललितपुर में खोज निकाला गया।
पुलिस द्वारा लापता लेफ्टिनेंट कर्नल से आरंभिक पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें इस बात का कोई होश ही नहीं है कि वे यहां तक कैसे पहुंचे। सागर की पुलिस ललितपुर के होटल कैलाश थाना सिविल लाइन से सागर के केंट थाने ले आई है। जहां उनकी पत्नी समेत सेना के अधिकारी व जवान पहुंच गए हैं। पुलिस द्वारा अपनी पूछताछ के बाद उन्हें सैना के अधिकारियो को सौंप दिया है जो उनसे आगे की विस्तृत पूछताछ करेंगे। उन्हें खोजने वाली टीम में एसआई संजय बामनिया, ASI कैलाश राज, प्रधान आरक्षक विनोद विश्वकर्मा एवं सिपाही आनंद खटीक व अमन स्वामी शामिल थे। टीआई रोहित डोंगरे ने टीम को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button