मध्य प्रदेशराज्य

4 आरोपियों ने मिलकर युवक को घोंपे चाकू : हालात गंभीर, क्षेत्र में हड़कंप, पुराने विवाद को लेकर दिया वारदात को अंजाम

  • दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू दमोह में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुराने विवाद को लेकर चार लोगों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान संजू पिता अनिरुद्ध (रोहित) अहिरवार, उम्र 21 वर्ष, निवासी न्यू दमोह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हमले का कारण बताया है। आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button