अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार
500 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन मे प्रयुक्त बोलेरो जप्त

जबलपुर यशभारत। अवैध मादक पदार्थ और शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को विरूद्ध ज़ारी अभियान के तहत थाना पाटन टीम द्वारा 3 आरोपियों को 500 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। पुलिस के मुताबिक़ मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की बोलेरो में 3 युवक अधिक मात्रा में शराब बेचने के लिये परिवहन करते हुये पाटन से तेंदूखेडा तरफ जा रहे हैं सूचना पर पुलिस ने तेंदूखेडा रोड पाटन सिध्देश्वरी माता मंदिर के सामने नाकाबंदी करते हुये बोलेरो गाडी को घेराबंदी कर रोका गया वाहन में चालक एवं 2 व्यक्ति बैठे थे, नाम पता पूछने पर बोलेरो के चालक ने अपना नाम अनुराग उर्फ अन्नु झारिया व 2 व्यक्तियों ने अपने नाम दिलीप उर्फ टिंकू बेन , सुनील कुशवाहा बताया | चैक करने पर वाहन के अंदर कार्टुनो में 500 पाव देशी शराब कीमती करीबन 40 हजार रूपये रखी मिली जिसे शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो क्र एम पी 20 टी 9925 सहित जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।







