सतना। मझगवां थाना क्षेत्र के चितहरा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना का कारण बना स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर चितहरा निवासी शैल कुशवाहा का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मदद की और पुलिस को सूचना दी।
घटना स्थल पर पुलिस और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सभी घायलों को तुरंत उपचार हेतु मझगवां अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद घटना स्थल पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कराया।
Back to top button