मध्य प्रदेशराज्य

3 आरोपी गिरफ्तार: जबरन ले गए सुनसान जगह,   नाबालिग के साथ बलात्कार

शहडोल। एक नाबालिग को जबरन बिठाकर कुछ युवक सुनसान इलाके में ले गए, मारपीट की और धमकी देते हुए, उसमें से ही एक ने अपने घिनौने नापाक इरादे को अंजाम दिया। घटना की जानकारी परिजनों को देने उपरांत पीड़िता ने, परिजनों सहित थाना सोहागपुर पहुंच, मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस ने इसमें शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

 

यह है पूरा मामला

 

बीते 17 अप्रैल को पीड़िता, परिजनों के साथ ग्राम धुरवार में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रात्रि करीब 11:00 बजे जब वह घर के बाहर खड़ी थी, तभी आरोपी अमन बैगा पिता जियावन बैगा (22 वर्ष) कंचनपुर, अपने साथियों मोहित बैगा पिता लल्लू बैगा (19), कंचनपुर और तरुण बैगा के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से वहां पहुंचा। आरोपियों ने नाबालिग को जबरन स्कूटी पर बैठाया और करियाधार मेले के पास सुनसान इलाके में ले गए। वहां मुख्य आरोपी अमन ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने और भागने का प्रयास करने पर आरोपी ने बालिका के साथ मारपीट की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

 

आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

 

घटना के बाद फरियादिया ने परिजनों को जानकारी दी और थाने में शिकायत दर्ज हुई। जिसके पुलिस ने गुरुवार 23 अप्रैल को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें अमन बैगा, मोहित बैगा और विकास बैगा पिता बीरू बैगा, 23 वर्ष, निवासी धुरवार आदि शामिल हैं। जबकि, चौथा आरोपी तरुण बैगा, निवासी कंचनपुर, घटना बाद से ही फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है। गिरफ्तार सभी आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी अरूण पाण्डेय के नेतृत्व में हुई। जिसमें उनि. नेहा उइके व आनंद कुमार झारिया, सउनि. संतोष कोल, प्रआर. मनहरण पाण्डेय सहित संतोष परिहार और सुरेन्द्र पटेल, प्रआर. मनोज शुक्ला की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button