जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

जंगल में युवक की लाश मिलने से सनसनी, पीठ पर चोट के निशान; अवैध शराब कनेक्शन की भी जांच शुरू

शुरुआती जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत करीब 10 से 12 घंटे पहले हुई होगी।

 

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबू नगर खेरमाई मंदिर से लगे जंगल में बुधवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाबू नगर के पास सुनसान जगह पर पेड़ के नीचे युवक का शव पड़ा मिला। शुरुआती जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत करीब 10 से 12 घंटे पहले हुई होगी। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस के अनुसार मृतक की पीठ पर चोट के कुछ निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि बापूनगर खेरमाई मंदिर के समीप जंगल क्षेत्र अवैध शराब बनाने के लिए कुख्यात है। बताया जा रहा है कि इलाके का कुछ हिस्सा खमरिया थाना और कुछ हिस्सा रांझी थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि युवक की मौत का संबंध किसी अवैध गतिविधि से तो नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button