इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर मतदाता सूची से हटे 2.48 लाख नाम, 69 हजार मतदाताओं को मिलेगा नोटिस

मंगलवार से एसआईआर 2.0 की शुरुआत

जबलपुर मतदाता सूची से हटे 2.48 लाख नाम, 69 हजार मतदाताओं को मिलेगा नोटिस

जबलपुर। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बड़ा “क्लीन अप” किया गया है। करीब 19 लाख 25 हजार मतदाताओं की जांच में 2100 से अधिक बीएलओ डेढ़ माह तक घर-घर पहुंचे। इस दौरान सामने आया कि 2 लाख 48 हजार 563 मतदाता ऐसे हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, वे शहर से बाहर जा चुके हैं या किसी अन्य जिले की मतदाता सूची में नाम दर्ज करा चुके हैं। इन सभी नामों को सूची से हटा दिया गया है।

वहीं, अब भी 69 हजार 262 मतदाता ऐसे हैं जिन्होंने पात्रता से जुड़े दस्तावेज तो दिए, लेकिन 2003 की मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज नहीं मिला। ऐसे मतदाताओं को एसडीएम कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। बीएलओ जहां भी ये मतदाता मिलेंगे, वहीं नोटिस की तामीली करेंगे। नोटिस मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे, अन्यथा उनका नाम जिले की मतदाता सूची से विलोपित कर दिया जाएगा।

मंगलवार से एसआईआर 2.0 की शुरुआत

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार से एसआईआर 2.0 शुरू होगा। पहले दिन प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है या जिनकी जानकारी में त्रुटि है, वे 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। दावों की जांच और सत्यापन का कार्य ईआरओ और बीएलओ द्वारा फरवरी 2026 के मध्य तक किया जाएगा। सभी सुधारों के बाद अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button