मध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

14 वर्षीय किशोरी से हैवानियत:भाई को बंधक बनाकर पीटा; 2 पर FIR, हिंदू संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सागर, यशभारत l शहर में 14 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी के साथ शारीरिक शोषण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके दो परिचित युवक पिछले दो वर्षों से लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आरोपियों पर पीड़िता के भाई के साथ मारपीट करने और उसे बंधक बनाने का भी गंभीर आरोप है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, नामजद आरोपियों में से एक की पहचान अलीशान खान के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजन और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता महिला थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने घटना पर कड़ा आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद हिंदू संगठन के प्रतिनिधि कपिल स्वामी ने प्रशासन से उत्तर प्रदेश की तर्ज पर आरोपियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कदम उठाने की मांग की।
 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नाबालिग पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है तथा नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button