भोपालमध्यप्रदेश

एमपी पुलिस में 7500 आरक्षकों की भर्ती: आज से करें ऑनलाइन आवेदन, 8वीं पास को भी मौका

एमपी पुलिस में 7500 आरक्षकों की भर्ती: आज से करें ऑनलाइन आवेदन, 8वीं पास को भी मौका

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश में खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस विभाग में आरक्षक (जनरल ड्यूटी/GD) के 7500 पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा कर दी है। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन आज, 22 सितंबर से शुरू हो गए हैं, जिनकी अंतिम तिथि 6 अक्टूबर रखी गई है।

ऑल इंडिया वैकेंसी: राज्य के बाहर के युवा भी कर सकेंगे अप्लाई
इस भर्ती परीक्षा की खास बात यह है कि इसमें केवल मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के किसी भी राज्य के योग्य उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अलावा अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष (1 अक्टूबर 2026 तक) तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता और चयन का ढांचा
भर्ती में न्यूनतम योग्यता 10वीं और 12वीं पास रखी गई है, जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 8वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में संपन्न होगी—सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसके बाद शारीरिक दक्षता (Physical Test) और दस्तावेजों का सत्यापन (DV) किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को ₹19,500 से ₹62,000 के वेतनमान के साथ अन्य शासकीय भत्ते दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क एवं प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 तथा मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग के लिए ₹250 निर्धारित है। विभागीय उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹100 से ₹200 रहेगा, जबकि कियोस्क या पोर्टल शुल्क का भुगतान अलग से करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button