जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कर्नाटक में 2 सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, हुबली में ट्रक खाई में गिरा, रायचुर में वाहन पलटा

हुबली, ईएमएस। कर्नाटक में एक ही दिन में 2 एक्सीडेंट हुए। हुबली में बुधवार सुबह 5 बजे फल बेचने वालों को ले जा रहा ट्रक 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल भी हुए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीं, रायचुर जिले में एक वाहन के पलटने से 4 लोगों की मौत हुई। इस हादसे को लेकर अभी और जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि दोनों एक्सीडेंट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
महाकुंभ 2025 से लौट रही कार पलटी, 1 की जान गई

मैहर, यशभारत प्रयागराज महाकुंभ 2025 से अमृत स्नान कर वापस घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक भीषण स?क हादसा हो गया है। इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं कार सवार चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जहां चारों घायलो का उपचार जारी है।दरअसल, एमपी के मैंहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में आने नेशनल हाइवे 30 पर यह घटना घटी। यहां के गांव नादन टोला के पास प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर कार वापस कटनी जा रही थी। वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई है।घटना देर रात 11 बजे की बताई जा रही है। इस हादसे मे कार सवार संजय कुशवाहा निवासी कन्दवारा कटनी की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया। घायलों में शुभम राय, मोहित कुशवाहा, सनी राय, सुशील लोधी सभी निवासी कंदवारा कटनी के बताए जा रहे है। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मोर्चरी शिफ्ट करवाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App