मध्य प्रदेशराज्य

हत्या, हादसा या आत्महत्या? : अज्ञात क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

दमोह। शहर के पुरैना तालाब में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है और मौत के कारणों की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से जुड़ा है।

 

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। शव मिलने की घटना से क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button