बीएससी की छात्रा ने जहर का सेवन कर किया सुसाइड : बॉयफ्रेंड पर टॉर्चर करने का आरोप

रीवा| मऊगंज जिले की रहने वाली एक युवती ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतका बीएससी की छात्रा थी। एक सप्ताह तक उसने संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया। छात्रा की मौत पर पिता ने उसके बॉयफ्रेंड पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि छात्रा का बीते डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था, लेकिन परिजन बेखबर थे। परिजन के मुताबिक, मृतका का बॉयफ्रेंड रीवा जिले का रहने वाला है।
ननिहाल में दोनों के बीच मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बताया जा रहा है कि लड़के का परिवार भी लड़की से बात करता था। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व बॉयफ्रेंड द्वारा टार्चर किया गया, जिससे तंग आकर उसने अत्मघाती कदम उठा लिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। किसी युवक से विवाद होने की बात सामने आई है। मर्ग कायम कर संबंधित थाने की पुलिस इसकी जांच करेगी







