मध्य प्रदेशराज्य

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा पटेल की संदिग्ध मौत : 2.5 साल के मासूम के सिर से उठा साया, CDR खोलेगी राज़

अंतिम संस्कार के बाद आए संदिग्ध फोन कॉल्स से गहराया रहस्य; दो मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच की मांग

सागर, यशभारत l रहली खमरिया (वार्ड क्रमांक 02) में सोशल मीडिया पर अपनी कॉमेडी वीडियो के लिए पहचानी जाने वाली 22 वर्षीया नेहा पटेल की उनके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि, घटना के अगले दिन मृतका के मोबाइल पर आए दो अज्ञात फोन कॉल्स के बाद परिजनों ने प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने की आशंका जताते हुए पुलिस से उच्चस्तरीय जांच की गुहार लगाई है।

 

गणेश आरती के दौरान हुई घटना

पति के अनुसार, विवाह 11 मई 2023 को दमोह जिले के ग्राम सुजनीपुर निवासी मुंडेलाल पटेल की पुत्री नेहा के साथ हुआ था। दंपति का 2.5 वर्ष का एक बेटा है। घटना के एक दिन पूर्व (21 सितंबर) ही पति अपनी पत्नी को मायके से सकुशल लेकर आया था।

22 सितंबर की रात करीब 08:30 बजे जब पति अपने बेटे को लेकर मोहल्ले में गणेश जी की आरती में गया था, तब नेहा घर पर खाना बना रही थी। रात करीब 09:00 बजे जब वह वापस लौटा, तो नेहा कमरे में नहीं मिली। ऊपर छत के कमरे में जाकर देखने पर वह झूले के कुंदे से दुपट्टे के फंदे पर लटकी पाई गई। आनन-फानन में परिजनों की मदद से उसे फंदे से उतारकर शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

संदिग्ध कॉल्स से बदला घटनाक्रम

अंतिम संस्कार के बाद मृतका के मोबाइल पर आए दो संदिग्ध फोन कॉल्स ने मामले को नया मोड़ दे दिया है:पहला कॉल: 23 सितंबर की सुबह 08:16 बजे नेहा के फोन पर 9238533228 से फोन आया। जब मृतका के जेठ ने कॉल उठाया, तो सामने वाले ने ‘रॉन्ग नंबर’ कहकर फोन काट दिया। जांच करने पर यह नंबर मोबाइल में ‘BH’ नाम से सेव था और गैलरी में इसका स्क्रीनशॉट भी मिला। ट्रूकॉलर पर यह सिम ‘हर्ष यादव’ (बासा, पथरिया निवासी) के नाम पर दर्शित हो रही है।

दूसरा कॉल: उसी दिन दोपहर 12:35 बजे 8839500859 से दूसरा कॉल आया। परिवार की बच्ची द्वारा उठाने पर इस व्यक्ति ने भी ‘रॉन्ग नंबर’ कहकर कॉल काट दिया। इस कॉल की वॉयस रिकॉर्डिंग मोबाइल में दर्ज है।

परिजनों का कहना है कि इन कॉल्स के बाद से ही दोनों मोबाइल नंबर लगातार बंद (स्विच ऑफ) आ रहे हैं।

जांच और कार्रवाई की मांग

पति एवं परिजनों ने आशंका जताई है कि इन नंबरों के धारकों द्वारा नेहा को किसी बात को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित या परेशान किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कठोर कदम उठाया। परिजनों ने पुलिस को आवेदन सौंपकर दोनों मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल (CDR) और लोकेशन निकलवाकर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button