DelhiTop-5जबलपुरनरसिंहपुरमध्य प्रदेश

पैसों  के लालच में पति ने कराई गर्भवती पत्नी की हत्या,4 सितंबर को सड़क हादसा कराकर वारदात को दिया अंजाम

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र की नूनसर चौकी इलाके में 4 सितंबर को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इंश्योरेंस की रकम हासिल करने के लालच में पति प्रयास पांडे ने अपनी पत्नी कविता चौधरी की हत्या की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि कविता चौधरी इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थीं और घटना के समय गर्भवती थीं। आरोप है कि पति ने पत्नी की हत्या के लिए तीन आरोपियों को सुपारी दी थी। साजिश के तहत लोडिंग वाहन से कविता की स्कूटी में टक्कर मारकर घटना को हादसे का रूप दिया गया।

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी विक्रम अहिरवार और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी पति प्रयास पांडे और उसका एक साथी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button