जबलपुरमध्य प्रदेश

जुए के अड्डे पर छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार

73,520 रुपए नकद, 14 मोबाइल, 1 मोटरसाइकिल और 4 स्कूटी जब्त

जबलपुर, यशभारत। जिले में अवैध जुआ और सट्टा पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोरखपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर 13 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा। मौके से 73,520 नकद, 14 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 4 स्कूटी जब्त की गई।

Table of Contents

सूचना पर दी दबिश

पुलिस अधीक्षक जबलपुर में सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर क्षेत्र-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी. नागोतिया के नेतृत्व में थाना गोरखपुर की टीम ने दशमेश द्वार गुरुद्वारा के पास पृथ्वी पाल सिंह के मकान में दबिश दी। मकान के प्रथम तल के कमरे में जुआरी ताश के पत्तों पर रुपयों की हार-जीत का दांव लगाते हुए पाए गए। पुलिस ने सभी को मौके से पकड़ लिया।

जब्त सामग्री और कार्रवाई

मौके से पुलिस ने 73,520 नकद, 14 मोबाइल फेन, 1 मोटरसाइकिल, 4 स्कूटी, ताश की 2 गड्डियां, कुल लगभग 6,95,520 की सामग्री बरामद की। सभी आरोपियों पर Public Gambling Act, 1867 की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक चंद्रशेखर चौबे, प्रधान आरक्षक नीरज सेन, आरक्षक योगेन्द्र, आशीष, राकेश वर्मा, धर्मेन्द्र चीत, वात्सल्य और कैलाश पाल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button