देश

सैयद बाबा की दरगाह में परचम कुसाई के साथ उर्स का आगाज, कल 23 को देश के मशहूर कव्वालों के बीच मुकाबला

कटनी, यशभारत। आस्थाना शहीद बहादुर खान सैयद बाबा रहमतुल्लाह आले उर्स मुबारक का आगाज परचम कुसाई के साथ हुआ। दरगाह शरीफ में दिनांक 21 मई को परचम कुसाई की रस्म अदायगी की गई। आज 22 मई को सुबह 9:00 बजे मजार शरीफ पर गुसल शरीफ किया गय दरगाह शरीफ पर और से मुबारक के मौके पर उर्स की कामयाबी की दुआ की गई। लोगों ने मुल्क में अमन और शांति के लिए दुआ की। शहर की जनता से अपील की गई है कि उर्स के मौके पर 23 मई को कव्वाली का शानदार मुकाबला साहब वारसी कव्वाल एंड पार्टी देवा शरीफ एवं असलम अकरम वारसी कव्वाल एंड पार्टी मुरादाबाद के बीच होगा, इसमें अवश्य उपस्थित रहे। उर्स के आगाज के मौके पर मोहम्मद शकील अध्यक्ष मोहम्मद जावेद सचिन हाजी अब्दुल कादिर मुन्ना भाई गुलाम ख्वाजा नियाजी भाई शमीम बानो महफूज भाई हाजी बदरूद्दीन सैयद नाजिम अली इमरान फरीदी काज़ी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सिकंदर मोहम्मद सिराज तेली मोहम्मद वहीद मोहम्मद वसीम मोहम्मद समीर मोहम्मद शाहरुख मोहम्मद मोईन मोहम्मद नियाज शेख ईदु सहित सभी कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

IMG 20260522 WA0658

IMG 20260522 WA0656 IMG 20260522 WA0655

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button