जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सूरत कॉन्क्लेव में स्मार्ट सिटी जबलपुर को मिला एक और अवार्ड. ओपन डेटा में मिला टॉप परफॉर्मर अवार्ड.

स्मार्ट सिटी जबलपुर के कार्यो की सराहना राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है। उत्कृष्ट कार्यो के लिये राष्ट्रीय स्तर पर स्मार्ट सिटी की टीम के सदस्यों को पुरूस्कृत भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में जबलपुर स्मार्ट सिटी को एक और अवार्ड से सम्मानित किया गया है ।
सीईओ स्मार्ट सिटी निधि सिंह राजपूत ने बताया कि स्मार्ट सिटीज स्मार्ट अर्बनाइजेशन कान्फ्रेंस सूरत, गुजरात में ओपन डेटा पोर्टल में सबसे ज्यादा डेटा सेट अपलोड करने तथा सभी विभागों से डेटा एकत्रित कर भारत सरकार द्वारा संचालित पोर्टल पर उपलब्ध कराने के लिये स्मार्ट सिटी के डेटा मैनेजमेंट ऑफिसर अंकुर खरे को टॉप परफॉर्मर अवार्ड से सम्मानित किया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button