मध्य प्रदेशराज्य

ट्रेन के सफर में पूरा हो गया जिंदगी का सफर : ट्रेन में वृध्द महिला की हुई मौत 

Table of Contents

मंडला lतमिलनाडु से संचालित ‘भारत गौरव स्पेशल ट्रेन’ (06903) में यात्रा कर रही एक वृद्ध महिला की मंडला के नैनपुर में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना ट्रेन के नैनपुर स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले हुई। प्राथमिक जांच में मौत का कारण ‘हार्ट फेल’ होना माना जा रहा है।

     जानकारी के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन तीर्थयात्रियों को लेकर काशी, वाराणसी और गया के दर्शन कराने के बाद वापस लौट रही थी। मृतका की पहचान 72 वर्षीय पुष्पा पलानिवेलु के रूप में हुई। सफर के दौरान अचानक पुष्पा की हालत बिगड़ी और देखते ही देखते उन्होंने दम तोड़ दिया। ट्रेन के नैनपुर स्टेशन पहुंचते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बल सक्रिय हो गए। नैनपुर स्टेशन पर जीआरपी थाना प्रभारी दिनेश बढ़ई, आरपीएफ और अन्य रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में शव को कोच से नीचे उतारा। पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल भेजा। मदुरई में रह रहे महिला के परिजनों को घटना की तत्काल सूचना दे दी गई है। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, महिला के पार्थिव देह को ट्रेन मैनेजर की देखरेख में एम्बुलेंस के जरिए नागपुर के लिए रवाना किया गया। वहां से शव को उनके गृह नगर मदुरई ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button